लव जिहाद के आरोपी पार्षद अनवर कादरी को पद से हटाने का प्रस्ताव पास हो गया है। गुरुवार को दो तिहाई बहुमत के आधार पर इंदौर नगर निगम के परिेषद सम्मेलन में मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के आने से पहले कांग्रेस के पार्षद सदन से वाॅक आउट कर गए और बाहर जमीन बैठकर नारेबाजी करने लगे।
ये खबर भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास
सदन में अनवर कादरी को हटाने के प्रस्ताव पढ़ा गया। इस प्रस्ताव को पहले महापौर परिषद बैठक में मंजूरी दे दी गई थी और सम्मेलन में रखा गया था। अपनी पार्षदी बचाने के लिए कादरी ने जेल से अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। कादरी फिलहाल लव जिहाद की फंडिंग के मामले में जेल में है। पार्षदी खत्म करने के प्रस्ताव को भाजपा के पार्षदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।
यह है मामला
इंदौर में कांग्रेस के पार्षद को पिछले दिनों पुलिस ने जिला कोर्ट से गिरफ्तार किया था। बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को लव जिहाद के मामले में पकड़ा था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें पार्षद कादरी ने हिन्दू लड़कियों को फंसाने और उनसे शादी करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कादरी को भी आरोपी बनाया,लेकिन वह फरार हो गया था। 55 दिन बाद वह जिला कोर्ट में भेष बदल कर पेश हुआ। पुलिस ने कादरी की मदद करने के मामले में उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया था। कादरी ने फरारी के दौरान, महाराष्ट्र,कर्नाटक, नेपाल में फरारी काटी थी।