फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: होली के लिए छात्रों ने 150 प्रोफेसर को बनाया बंधक, कलेक्टर के एक्शन से मचा हड़कंप

Wed, 26 Feb 2025 08:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: होलकर साइंस कॉलेज में 150 प्रोफेसरों को बंधक बनाए जाने के मामले की जांच छह घंटे तक चली। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बयान दर्ज किए। प्रोफेसर्स ने दोषियों पर कार्रवाई होने तक काली पट्टी बांधकर पढ़ाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
कलेक्टर के आदेश के बाद जांच शुरू हुई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलकर साइंस कॉलेज में हुए हंगामे पर कलेक्टर आशीष सिंह सख्त एक्शन की तैयारी में हैं। सोमवार को होली इवेंट के लिए छात्रों ने 150 प्रोफेसरों को बंधक बना लिया और मामला तुरंत कलेक्टर के पास पहुंचा। कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार को प्रशासन की टीम ने छह घंटे तक जांच-पड़ताल की। जांच दल ने छात्र नेताओं के बयान लिए, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रोफेसरों से बातचीत की। फुटेज में पूरी घटना की पुष्टि हुई है। घटना से नाराज प्रोफेसरों ने फैसला किया है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे।  
विज्ञापन




छह घंटे तक चली जांच, बयान दर्ज
जांच की जिम्मेदारी एडीएम व अतिरिक्त संचालक राजेंद्र रघुवंशी को सौंपी गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे वे कॉलेज पहुंचे। गुंडागर्दी करने के आरोपी छात्र आलेख द्विवेदी, पीयूष, सना दीक्षित और सचिन राजपूत को बुलाया गया। जांच अधिकारियों के सामने ये सभी छात्र अपनी बारी का इंतजार करते हुए चुपचाप बैठे रहे। रात 8 बजे तक जांच व बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटनाक्रम की पुष्टि हो चुकी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी जांच दल को सौंप दिए हैं। अफसरों के अनुसार, जांच की दो रिपोर्ट तैयार कर अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग और कलेक्टर को सौंपी जाएगी।  

पोस्टर हटाए जाने पर हुआ हंगामा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों ने कॉलेज परिसर में 7 मार्च को होली सेलिब्रेशन, रेन डांस और डीजे के लिए अनुमति मांगी थी। कॉलेज प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, फिर भी छात्र नेताओं ने परिसर में पोस्टर लगा दिए। जब प्रशासन ने पोस्टर हटवाए, तो छात्र भड़क गए और जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गेट से हटे छात्र
घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है। स्टाफ काउंसिल की बैठक में जांच और कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद होलकर विज्ञान महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. अंगूरबाला बाफना, सचिव डॉ. शालीग्राम वर्मा और उपाध्यक्ष डॉ. विवेक रेच ने सभी फैकल्टी सदस्यों की बैठक बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर ही पढ़ाएंगे। वहीं, प्रोफेसरों का कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस के दखल के बाद ही कॉलेज गेट से हटे थे।  

150 रुपये में बेचे जा रहे थे इवेंट पास 
जानकारी के मुताबिक, शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस इवेंट की जिम्मेदारी ABVP से जुड़े कुछ छात्र नेताओं के हाथ में थी। इस इवेंट के लिए 150 रुपये की एंट्री फीस रखी गई थी और इसके पास कॉलेज के बाहर भी बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें