फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गैंगस्टर की मौत से सोशल मीडिया पर बवाल, एक्टर ने मांगी माफी, अब तक 12 ID ब्लॉक

Fri, 12 Sep 2025 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पुलिस ने 100 आईडी को चिन्हित किया है, जिनमें से एक दर्जन को ब्लॉक कर दिया गया है। इन पोस्ट्स में सलमान को हीरो की तरह पेश किया जा रहा था। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर एजाज खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
सलमान लाला और एजाज खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में की जा रही भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट्स पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने ऐसी करीब 100 सोशल मीडिया आईडी को चिह्नित किया था, जिनमें से अब तक एक दर्जन से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। इन पोस्ट्स में सलमान लाला को एक नायक के तौर पर पेश किया जा रहा था और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं। बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने भी सलमान लाला के लिए पोस्ट करने पर माफी मांग ली है। हालांकि पुलिस का कहना है उनकी माफी से उन पर हुए केस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: सचिन पायलट ने कहा- देश के संवैधानिक संस्थानों को खोखला किया जा रहा है

घेराबंदी से बचने के लिए तालाब में कूदा था सलमान लाला
सलमान लाला की मौत इंदौर-भोपाल रोड पर एक तालाब में डूबने से हुई थी। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने जब उसे और उसके भाई सिद्दू को घेरा, तो वे भागने के लिए तालाब में कूद गए। इसी दौरान सलमान लाला डूब गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सलमान लाला से जुड़ी कई रील्स और वीडियो वायरल होने लगीं। क्राइम ब्रांच की जांच में यह सामने आया कि करीब 50 आईडी से ये पोस्ट्स की जा रही थीं, जिनमें से 35 सीधे तौर पर धार्मिक और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने मांगी माफी
इस मामले में बॉलीवुड एक्टर एजाज खान का नाम भी सामने आया है। उन्होंने सलमान लाला के पक्ष में एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया था कि उसे 'वर्ग विशेष' से होने के कारण निशाना बनाया गया। इस पर एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के निर्देश पर एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आज एजाज खान ने इस मामले में माफी मांग ली और वीडियो भी डिलीट कर दिया। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि उनकी माफी से उन पर हुई एफआईआर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कानून अपना काम करेगा। क्राइम ब्रांच अभी भी अन्य संदिग्ध अकाउंट्स की जांच कर रही है। एडीशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में कुछ युवतियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें