फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पर्यटक स्थलों पर जुटी भीड़, गहरे कुंड से खतरनाक पहाड़ों तक दिखे ऐसे नजारे

Sun, 24 Aug 2025 07:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: युवक कुंड में नहाने उतर गए जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर बाहर निकाला। कुछ युवकों को डंडे से बाहर करना पड़ा। पुलिस ने पिकनिक स्थल खाली कराया, वहीं चोरल और महू रोड पर भीड़ से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
1 of 3
युवकों को डंडों से निकालती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के आसपास रविवार को बारिश के चलते पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई युवक तेज बारिश के बीच कुंड में नहाने उतर गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझाइश दी और कुछ युवकों को डंडे की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 3
मुहाड़ी गांव की नदी में उतरते रहे युवा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पहले भी जारी की थी एडवाइजरी
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले ही बारिश के दौरान पिकनिक स्पॉट पर न जाने और पानी में न उतरने की एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुलिस पूरे समय युवाओं को समझाती रही - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पिकनिक स्थल खाली कराए
चौधरी के अनुसार, शहर से बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक स्पॉट पर आते हैं। रविवार को भीड़ अधिक होने से सुरक्षा खतरा बढ़ गया था। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला और पिकनिक स्थलों को खाली कराया।

चोरल और महू रोड पर जाम
बारिश के कारण चोरल और महू रोड पर भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए ग्रामीण पुलिस ने यहां अतिरिक्त कांस्टेबल की तैनाती की है। दोपहर से ही जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक वाहन चालक परेशान होते रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें