फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गैस टंकी फटी, गैस लाइन तक आग पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बुझाई, एक व्यक्ति झुलसा

Sun, 10 May 2026 06:02 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: एमआर-3 रोड पर आज सुबह एक गैस टंकी में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए न केवल आग पर काबू पाया बल्कि पास ही मौजूद गैस लाइन और रहवासी इलाके को बड़ी तबाही से बचा लिया। 
विज्ञापन
टंकी में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह इंदौर में पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सुबह जब पुलिस की टीम प्रभात गश्त पर थी, तभी थाना लसूड़िया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एमआर-3 रोड पर एक गैस टंकी में आग लगने की आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिली की एक व्यक्ति झुलस गया है और जहां टंकी में आग लगी है वहीं पर पास ही गैस की लाइन भी जा रही है। 
विज्ञापन


रहवासी क्षेत्र में फैली दहशत और अफरा-तफरी
जैसे ही गैस टंकी में आग लगने की खबर फैली, पूरे क्षेत्र में भगदड़ और भय का वातावरण बन गया। घटना स्थल के समीप सघन रहवासी बस्ती होने और वहां से गैस पाइपलाइन गुजरने के कारण स्थानीय लोग बेहद डरे हुए थे। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि यदि टंकी में विस्फोट हुआ तो यह एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकता है। मौके पर मौजूद भीड़ और संभावित खतरे को देखते हुए स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। 

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई 
सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात एसीपी हीरानगर रूबीना मिजवानी, लसूड़िया एवं विजय नगर की एफआरवी और बीट महालक्ष्मी नगर के जवान बिना किसी देरी के घटना स्थल पर पहुंचे। एसीपी ने हालात का जायजा लेते हुए तुरंत आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और संसाधनों का सही उपयोग करते हुए जलती हुई गैस टंकी पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन


गैस लाइन तक आग पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमआर-3 रोड सनसिटी के पास स्थित एक खाली प्लॉट पर बनी गुमटी के पास रखी टंकी में यह आग लगी थी। इस दुर्घटना में सरस्वती नगर निवासी 50 वर्षीय भगवान सिंह पिता समर सिंह आंशिक रूप से झुलस गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस की इस सक्रियता के कारण आग को अन्य सिलेंडरों या गैस लाइन तक फैलने से पहले ही बुझा दिया गया।

स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार
पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया, जिससे आसपास के रहवासियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस बल मौके पर तुरंत न पहुंचता, तो स्थिति अत्यंत भयावह हो सकती थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें