Indore News: थाना प्रभारीकमले ने कहा कि उन्होंने (कांस्टेबल) पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हाल ही में उनके एक परिजन के साथ हुए हादसे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना इंदौर स्थित एक पुलिस कार्यालय परिसर में हुई। छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कमले ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पहचान ब्रजराज सिंह सिकरवार के रूप में हुई है, जो ग्रामीण मनपुर थाने में पदस्थ है।
कमले ने कहा कि उन्होंने पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हाल ही में उनके एक परिजन के साथ हुए हादसे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉन्स्टेबल से एक आवेदन पत्र भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।