फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 2500 लोगों ने लिया ट्रैफिक व्यवस्था में मदद करने का संकल्प, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान

Wed, 31 Dec 2025 09:29 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ट्रैफिक प्रहरी अभियान के तहत अब तक 2545 नागरिक पुलिस के साथ जुड़ चुके हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में चार उत्कृष्ट प्रहरियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ट्रैफिक प्रहरी अभियान को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मुहिम के तहत शहर के जागरूक नागरिक अपनी मर्जी से यातायात प्रबंधन में पुलिस का हाथ बंटा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में बेहतरीन सेवा देने वाले चार वॉलंटियर्स को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


सहभागिता को मिला सम्मान
मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने चार ट्रैफिक प्रहरियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए। सम्मानित होने वालों में अमित चटर्जी (गीताभवन चौराहा), बलवंत टपाल (पलासिया चौराहा), शीतल चौहान (विजयनगर चौराहा) और श्रवण बड़गुजर (यशवंत रोड चौराहा) शामिल हैं। इन नागरिकों ने अपने आवंटित चौराहों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें...
Year Ender 2025: कहीं चूहों ने ली जान तो कहीं कफ सिरप ने बरपाया कहर, प्रदेश की इन घटनाओं ने देश को चौंकाया
विज्ञापन


अभियान से जुड़े हजारों वॉलंटियर्स
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ट्रैफिक प्रहरी अभियान से अब तक कुल 2545 जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके हैं। ये सभी अपनी सुविधानुसार शहर के विभिन्न चौराहों पर तैनात होकर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। नए जुड़ने वाले प्रहरियों को भी पुलिस द्वारा कैप, जैकेट, सीटी, लाइट बेटन और बैज जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जनजागरूकता और सुगम यातायात का लक्ष्य
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और प्रबंधन की प्रक्रिया में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है। पुलिस का मानना है कि जब आम नागरिक स्वयं व्यवस्था का हिस्सा बनते हैं, तो समाज में नियमों के प्रति सम्मान बढ़ता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) आनंद कलादगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैसे बन सकते हैं ट्रैफिक प्रहरी
इच्छुक नागरिक इंदौर पुलिस द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल फॉर्म के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें वॉलंटियर्स को अपनी पसंद का समय और स्थान चुनने की आजादी दी गई है, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को प्रभावित किए बिना समाज सेवा में योगदान दे सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें