इंदौर की खजराना पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। यह पिछले एक साल से इंदौर के खजराना इलाके में ड्रग्स बेचने का काम कर रहे थे। यह महिला उज्जैन से आई थी और उसने अपने पति को छोड़कर नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड पर एक महिला और युवक संदिग्ध हालत में खड़े थे। रात के समय उनकी चेकिंग के दौरान बुर्का पहनी हुई महिला आयशा उर्फ आशु, पति मोहसिन खान, निवासी अशरफी नगर, घबराई हुई मिली। उसकी तलाशी लेने पर एमडी ड्रग्स बरामद हुई। महिला ने बुर्के में ड्रग्स छिपा रखी थी।
पति को छोड़ने के बाद शुरू किया नशे का धंधा
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि यह महिला इलाके में घूम-घूमकर ड्रग्स की पुड़िया बेचती थी। अब खजराना पुलिस ने इस महिला के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उज्जैन पुलिस से संपर्क किया है। हालांकि, इंदौर में पिछले एक साल के दौरान इस महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।