फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो, निगम दरोगा सहित दो गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस व चाकू जब्त

Wed, 29 Jun 2022 09:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए थे। इनमे एक नगर निगम का दरोगा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त हथियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम दरोगा सहित एक अन्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल किए थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगर निगम कर्मचारी महेन्द्र उर्फ कालू पुत्र रामचंद्र आदिवाल और अभिषेक उर्फ पीयूष पुत्र सुनील गोवलिया दोनों निवासी राज मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक छुरा और चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल किए थे। इस पर क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।  पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, कारतूस, चाकू सहित हथियार जब्त किए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें