फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में सजेगा जैविक खेती और स्वाद का मेला, 12 दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय जैविक महोत्सव

Fri, 05 Dec 2025 10:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में 12 से 14 दिसंबर तक ग्रामीण हाट बाजार में भव्य जैविक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मिलेट्स, शुद्ध तेल और जैविक व्यंजनों के स्टॉल के साथ-साथ खेती की नई तकनीकों पर ज्ञान सत्र भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
पिछले साल के जैविक महोत्सव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वस्थ तन, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इंदौर एक बार फिर तैयार है। शहर में 12, 13 और 14 दिसंबर को एक भव्य जैविक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय मेला इंदौर के ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लगेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एक साथ तीन पटवारी सस्पेंड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

चार विशेष भागों में बंटा होगा मेला
आगंतुकों की सुविधा के लिए मेले को चार आकर्षक भागों में विभाजित किया गया है।

पहला भाग: श्री अन्न प्रदर्शनी
मेले का पहला हिस्सा मिलेट्स यानी श्री अन्न पर आधारित होगा। यहां कोदो, कुटकी, कंगनी, रागी और सामा जैसे पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज प्रदर्शित किए जाएंगे। लोग न केवल इनके फायदे जान सकेंगे, बल्कि इन्हें खरीद भी सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरा भाग: तिलहन और शुद्ध तेल
दूसरे हिस्से में सरसों, तिल्ली, मूंगफली, अलसी और सूरजमुखी जैसे तिलहनों की प्रदर्शनी लगेगी। खास बात यह है कि यहां घानी से निकाला गया शुद्ध तेल उपलब्ध रहेगा, जिससे लोगों को स्वदेशी तेलों की शुद्धता और लाभों का पता चलेगा।

तीसरा भाग: ज्ञान सत्र
किसानों और जिज्ञासु लोगों के लिए विशेष ज्ञान सत्र आयोजित होंगे। इसमें विशेषज्ञ स्वदेशी तेलों के लाभ, तिलहन खेती, मिलेट्स के नए प्रयोग और प्राकृतिक खेती की तकनीकों पर मार्गदर्शन देंगे।

चौथा भाग: स्वाद और सेहत
मेले का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका फूड जोन होगा। यहां जैविक उत्पादों से बने पारंपरिक व्यंजन जैसे दाल-पानिया, मिलेट्स की खिचड़ी, मिलेट्स के पोहे और गिर गाय के दूध से बनी जलेबी का आनंद लिया जा सकेगा। इस आयोजन का मकसद नागरिकों को जैविक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


आयोजन के मुख्य सहयोगी
यह मेला आत्मा परियोजना, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, मां रेणुका फूड्स, आनंदम ऑर्गेनिक और शगुन नैचुरल के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ अब स्वस्थता के क्षेत्र में भी देश में अपनी अलग पहचान बनाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें