फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मध्यप्रदेश को ऑर्गन डोनेशन में 'बेस्ट इमर्जिंग स्टेट' का अवार्ड, इंदौर में सबसे ज्यादा अंगदान

Sat, 03 Aug 2024 05:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी और स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) इंदौर के प्रभारी डॉ. संजय दीक्षित को यह अवार्ड दिया। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश को ऑर्गन डोनेशन के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर 'बेस्ट इमर्जिंग स्टेट' का अवार्ड दिया गया। इसका मतलब होता है सबसे तेजी से उभरता राज्य। यह अवॉर्ड आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश को मिला है। देश के ‘बेस्ट SOTTO स्टेट’ का अवॉर्ड तेलंगाना को दिया गया है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है और तीसरे स्थान पर कर्नाटक आया है। कार्यक्रम में उन परिवारों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने ब्रेन डेड होने पर अपने परिवार के बच्चों के अंग दान किए हैं। शनिवार को नई दिल्ली में 'इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे' पर स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने खिताब प्रदान किया। इंदौर SOTTO और मध्यप्रदेश की ओर से इंदौर सांसद शंकर लालवानी और स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) इंदौर के प्रभारी डॉ. संजय दीक्षित ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन


कई संस्थाएं कर रही काम
SOTO प्रभारी डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश को 'बेस्ट इमर्जिंग स्टेट' अवार्ड मिलने के पीछे कई लोगों के प्रयास हैं। मध्य प्रदेश, विशेषकर इंदौर, अंगदान के क्षेत्र में एक उभरता हुआ सितारा बनकर सामने आया है। इसमें समाजिक संगठनों का सक्रिय योगदान है। मुस्कान ग्रुप, दाधीच ग्रुप, नेत्र बैंक जैसी संस्थाओं ने अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ सरकार ने भी अंगदान के महत्व को समझते हुए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए हैं।
विज्ञापन


क्या है सोट्टो
हर राज्य में अंगदान के लिए 'SOTTO' की शाखाएं काम करती हैं। यह डोनर के साथ अस्पतालों के बीच संवाद स्थापित करने का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें