मेट्रो ट्रेक का लोड टेस्ट शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में मेट्रो के लिए गांधी नगर से लेकर रेडिसन होटल तक मेट्रो ट्रेन का ट्रैक तैयार हो चुका है। पांच स्टेशन भी तैयार हो रहे हैं। ट्रैक पर पटरियां भी बिछाई जा चुकी हैं। अब मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन ने बुधवार से ट्रैक का लोड टेस्ट शुरू किया। इसके लिए विशेष क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। उसकी मदद से ट्रैक पर ब्लाॅक रखे गए। 60 हजार किलो से अधिक वजन रखकर मेट्रो ट्रैक कितना वजह सह सकता है। इसे अफसर परख रहे हैं। इसके लिए ट्रैक के नीचे उपकरण भी लगाए गए हैं।
मंगलवार से लोड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई। वजनी ब्लाॅक के अलावा रेत की बोरियां रखकर एमआर-10 ब्रिज के समीप लोड टेस्ट शुरू हुआ। बुधवार दोपहर तक तय क्षमता के अनुसार वजन ट्रैक पर रखा गया। ट्रैक के नीचे डॉयल गेज लगाया गया था। वजन रखने के बाद उस पर पिलर के झुकाव की स्थिति देखी गई।
लोड टेस्ट के लिए भोपाल से टीम आई थी। अब इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। जिसे कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ट्रैक को कमर्शियल रन के लायक माना जाएगा। ट्रैक के कुछ अन्य हिस्सों में भी इस तरह का लोड टेस्ट हो सकता है। अगले वर्ष तक अफसरों ने कमर्शियल रन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम शुरू नहीं हो पाया है।