फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आलीराजपुर में निर्भया जैसी दरिंदगी, खून रोकने के लिए करना पड़ी आदिवासी महिला की सर्जरी

Sun, 12 Jul 2026 07:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी  सर्जरी की गई है। इस मामले को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है।
विज्ञापन
आलीराजपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीराजपुर में विधवा आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के साथ बदमाशों ने दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी दिखाई। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मानवीयता की हदें पार कर दीं। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो निजी अंगों से रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा था। महिला की तत्काल सर्जरी की गई। महिला के शरीर पर अन्य स्थानों पर भी चोटें हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ डकैती और सामूहिक दुष्कर्म शुक्रवार रात दो बजे हुआ। छह हथियारबंद बदमाश विधवा महिला के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। बदमाशों ने महिला के घर से एक किलो चांदी लूट ली। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।आरोपी आठ किलो चांदी लूटने आए थे, लेकिन महिला के पास उतनी चांदी नहीं थी।
 

 

विज्ञापन

घटना की जानकारी लेते भूरिया - फोटो : amar ujala
विधायक भूरिया बोले- सामूहिक दुष्कर्म शर्मनाक
घटना विधायक विक्रांत भूरिया रविवार को एमटीएच कंपाउंड पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की। भूरिया ने बताया कि महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। यह शर्मनाक घटना है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मध्य प्रदेश अब अपराधों की राजधानी बन रहा है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में प्रदेश पहले स्थान पर है। इससे पहले खंडवा में भी आदिवासी महिला के साथ इसी तरह की घटना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें