फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तिलक नगर से रिंग रोड की सड़क का काम शुरू, 6 महीने में बनेगी, अतिक्रमण हटाए

Tue, 11 Mar 2025 09:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: कनाड़िया रोड पर घटेगा दबाव, गीता भवन से सीधे जुड़ेगी पूर्वी रिंग रोड, पीपल्याहाना चौराहे पर भी जाम से मिलेगी मुक्ति। 2020 से चल रहा था नई सड़क बनाने का केस। निगम और प्रशासन को मिली सफलता। 
विज्ञापन
तिलक नगर में बाधाएं हटना शुरू। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर को रिंग रोड से जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का काम शुरू हो चुका है और नगर निगम ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आज तिलक नगर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के आसपास की बाधाओं को हटाया गया। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत के मुताबिक इस रोड को बनने में 6 महीने का समय लगेगा। इस रोड की बाधाएं हटाने का केस 2020 से कोर्ट में चल रहा है। चार साल तक नगर निगम और प्रशासन के प्रयासों के बाद कोर्ट के आदेश के बाद यह रोड बनना शुरू हुआ है। 
विज्ञापन




बंगाली कॉलोनी और कनाड़िया रोड दोनों जगह ट्रैफिक का दबाव कम होगा
इस नई सड़क के बनने से रिंग रोड के लिए तिलक नगर और पलासिया से एक और लिंक रोड उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में, रिंग रोड से पलासिया या मध्य शहर जाने के लिए कनाड़िया रोड ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन इस रोड पर हमेशा ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। नई सड़क के बनने से बंगाली कॉलोनी और कनाड़िया रोड दोनों जगह ट्रैफिक का दबाव कम होगा। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत के अनुसार, कोर्ट से मामले का समाधान होने के बाद सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। यह सड़क तिलक नगर के मेन रोड पर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास से साईंनाथ कॉलोनी, महावीर नगर, और फिर नर्मदा की टंकी के पास से गोयल नगर होते हुए रिंग रोड तक जाएगी। इस सड़क के निर्माण से 100 से ज्यादा कॉलोनियों को लाभ मिलेगा। 

Indore Weather News: इंदौर में सताने लगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जा रहा तापमान, होली के बाद और चढ़ेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड से सीधा गीता भवन जा सकेंगे वाहन
बंगाली फ्लायओवर के सिग्नल जंक्शन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस सड़क के बनने के बाद बंगाली चौराहा फ्लायओवर के सिग्नल जंक्शन पर ट्रैफिक का दबाव घट जाएगा। रिंग रोड और आसपास की कॉलोनियों के वाहन चालक अब बिना कनाड़िया रोड से गुजरे, तिलक नगर से बड़ी ग्वालटोली होते हुए गीता भवन चौराहे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दूसरी ओर, पीपल्याहाना चौराहे पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। फिलहाल, कई वाहन चालक कनाड़िया रोड और पलासिया के जाम से बचने के लिए पीपल्याहाना से शिवाजी वाटिका वाली सड़क पर शिफ्ट हो जाते हैं, लेकिन अब उन्हें एक नई लिंक रोड उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी शहर में एबी रोड और रिंग रोड को जोड़ने के लिए एक और लिंक रोड भी तैयार की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें