फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नगर निगम जबरदस्ती देगा नई दुकानें, पुराने बाजार को हटाने के लिए कस ली कमर, नहीं मान रहे व्यापारी

Sun, 09 Feb 2025 07:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नए मार्केट में दुकानें आवंटित करने के लिए इससे पहले भी लॉटरी के आयोजन में सिर्फ सात दुकानदार ही पहुंचे थे, कल दुकानदार नहीं पहुंचे तो उनके नाम की लॉटरी किसी ओर से खुलवाएंगे 
 
विज्ञापन
इंदौर का शिवाजी मार्केट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवाजी मार्केट की 126 दुकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम वहां के दुकानदारों का विस्थापन करने के लिए मशक्कत कर रहा है, लेकिन दुकानदार वहां से दुकानें खाली करने को तैयार नहीं है। नंदलालपुरा में बनाए गए नए मार्केट में दुकानें आवंटित करने के लिए पहले भी लॉटरी का आयोजन किया गया था, जिसमें सात दुकानकार ही पहुंचे। अब दूसरा आयोजन कल होगा, जिसमें नहीं आने वाले दुकानदारों के नाम से भी लॉटरी किसी भी व्यक्ति की मदद से निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


126 दुकानें हैं यहां
बरसों पुराने शिवाजी मार्केट में 126 दुकानदार हैं और उन्होंने निगम के आला अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक को ज्ञापन देकर मांग की है कि उन्हें कोई अन्य स्थान पर जगह दी जाए, क्योंकि नंदलालपुरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया मार्केट पूरी तरह फेल है। वहां तीसरी मंजिल पर दुकानें आवंटित की गई तो वहां व्यापार ही खत्म हो जाएगा। इसी को लेकर दुकानदार नए मार्केट में शिफ्ट होने के मामले को लेकर विरोध कर रहे हैं। 

इससे पहले सिर्फ सात दुकानदार पहुंचे थे
गत दिनों सिटी बस ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के कार्यालय में दुकानदारों को नए मार्केट में दुकानें आवंटित करने के लिए लाटरी का आयोजन किया गया था, इसमें सभी दुकानदारों को सूचना पत्र भेजकर बुलवाया गया था, मगर सिर्फ सात दुकानदार ही इस प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे थे। शेष दुकानदारों ने वहां पहुंचकर लॉटरी का बहिष्कार कर विरोध जताया था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कल अंतिम बार लाटरी का आयोजन किया जा रहा है और इसमें शेष बचे दुकानदारों को दुकानें आवंटित करने के लिए लाटरी खोली जाएगी। इसकी सूचना भी सभी दुकानदारों को भेजी गई है। 
विज्ञापन


बच्चों से खुलवा देंगे लॉटरी 
नगर निगम के अपर आयुक्त नरेन्द्र पांडे के मुताबिक कल अगर दुकानदार लाटरी प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो उनके नामों की लॉटरी किसी आम व्यक्ति अथवा बच्चों से खुलवा दी जाएगी और आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद निगम के अफसर मार्केट खाली कराने की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें