इंदौर में आज कई प्रमुख घटनाक्रम हुए हैं। सेंट्रल म्यूजियम को 157 दिन बंद कर दिया गया है। सुदामा नगर के काम पर अफसरों को मेयर की फटकार पड़ी है। अर्नब तूफान से इंदौर समेत मप्र का मौसम बदल गया है वहीं संघ की नई रणनीति भी चर्चा का विषय बन रही है।
1. इंदौर का सेंट्रल म्यूजियम अगले 157 दिन के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। पौने बारह करोड़ रुपए की लागत से इसके आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
2. इंदौर के सुदामा नगर में बाउंड्रीवॉल निर्माण की फाइल लंबे समय से अटकी होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग जनता के काम नहीं करते और छवि सरकार की खराब होती है।
3. इंदौर में अर्नब तूफान के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। इससे दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है जबकि पिछले 6 दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक बढ़ गया है। दो दिन तक हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।