फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में नंदबाग सड़क के लिए 100 से ज्यादा मकान और तोड़े, अब बनेगी 100 फीट चौड़ी सड़क

Wed, 20 Nov 2024 12:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नंदबाग-टिगरिया बादशाह सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान में 100 फीट है। तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नगर निगम 20 करोड़ की लागत से करेगा। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके है। आठ माह में इस सड़क का निर्माण नगर निगम ने पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
नंदबाग मार्ग सेे फिर तोड़े मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नंदबाग में नगर निगम ने बुधवार को करीब 110 मकान और तोड़े। इनमें 20 से ज्यादा पक्के निर्माण थे। पांच घंटे में चार पोकलेन और 10 जेसीबी की मदद से ये मकान तोड़े गए। इससे पहले 50 मकान तोड़े गए थे। इस तरह अब तक 160 मकान तोड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन


अब सुपर कॉरिडोर-टिगरिया बादशाह से खड़े गणपति मंदिर तक नगर निगम 100 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण अगले माह से शुरू करेगा। अभी सप्ताह भर मलबा हटाने और सड़क साफ करने का काम होगा। बुधवार सुबह आठ नगर निगम की रिमूवल गैंग नंदबाग आई। कुछ रहवासियों से स्वेच्छा से भी मकान तोड़ना शुरू कर दिए थे। पक्के निर्माणों को पोकलेन की मदद से तोड़ा गया।

सिंहस्थ के समय ट्रैफिक का लोड सड़क करेगी कम
तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय नंदबाग-टिगरिया बादशाह सड़क बाणगंगा मार्ग और स्वदेशी मिल मार्ग का ट्रैफिक लोड कम करेगी। यह सड़क 100 फीट चौड़ी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर धार रोड से आने वाला ट्रैफिक सीधे उज्जैन रोड से कनेक्ट हो जाएगा। इसके अलावा सुपर काॅरिडोर के आसपास की टाउनशिपों को भी मध्य क्षेत्र से यह सड़क चौड़ेगी। अभी तक काॅरिडोर को शहर से जोड़ने के लिए चौड़ी सड़क नहीं है।

20 करोड़ में बनेगी तीन किमी लंबी सड़क
नंदबाग-टिगरिया बादशाह सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान में 100 फीट है। तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नगर निगम 20 करोड़ की लागत से करेगा। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके है। आठ माह में इस सड़क का निर्माण नगर निगम ने पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शहर में लंबे अरसे बाद इतनी बड़ी संख्या में बाधक निर्माण तोड़े गए। इससे पहले गणेशगंज और बियाबानी में बड़े पैमाने पर निर्माण तोड़े गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें