फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मारपीट मामले में विधायक गौड़ के पीए बोले- मेरा नाम केस में झूठा फंसाया, शेंडगे को प्रभारी पद से हटाया

Mon, 08 Jun 2026 07:41 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चितौड़ा भी शामिल है।  प्रणय चितौड़ा ने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवाद के बाद शेंडगे के दफ्तर में भी तोड़फोड़ हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे और संघ कार्यकर्ता चेतन पाटिल के बीच रविवार को हुए विवाद के बाद पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी गौड़ का पीए प्रणय चित्तौड़ा भी शामिल हैं। प्रणय ने कहा कि वह दो दिन महेश्वर में थे, लेकिन उनका नाम झूठा फंसाया गया है। उधर, नगर भाजपा अध्यक्ष ने शेंडगे को क्षेत्र क्रमांक 4 के भाजपा प्रभारी पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन


विवाद की वजह कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुई बात बताई जा रही है। इसके बाद इंदौर की राजनीति गरमा गई है। विवाद पुलिस तक पहुंचा और संघ से जुड़े धड़े का पलड़ा भारी पड़ा। पुलिस ने वीरेंद्र शेंडगे के अलावा गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष डेमालिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चितौड़ा, अमित कोकाटे और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें- पोहा दिवस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौरी पिज्जा, बर्गर छोड पोहे को बढ़ावा दें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उषा नगर निवासी नीतेश गली में कुत्तों को खाना खिला रहे थे। इसका वीरेंद्र शेंडगे ने विरोध किया था। इस पर नीतेश ने संघ के पदाधिकारी चेतन पाटिल को बुला लिया और विवाद के बाद दोनों तरफ से मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों तरफ से कार्यकर्ता थाने पर जमा हो गए। इसके बाद संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र के दफ्तर के बाहर पथराव किया और वाहनों के कांच भी फोड़ दिए थे। 

प्रभारी पद से हटाया
पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 330(2), 296 (ए), 62 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। उससे पहले ही भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेंडगे को इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार के भाजपा प्रभारी पद से हटा दिया। विधायक खेमा इस कोशिश में जुटा था कि इस केस में पीए प्रणय का नाम न आए, लेकिन उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। प्रणय का कहना है कि उन्हें षड्यंत्रपूर्वक इस मामले से जोड़कर केस दर्ज किया गया है। वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे महेश्वर में थे, लेकिन बेवजह घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों से विवाद में चर्चा में आए थे शेंडगे
बता दें, पिछले दिनों महूनाका चौराहे पर वीरेंद्र शेंडगे का विवाद पुलिस अफसरों से हुआ था। तब उनके समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया था। तब विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर प्रणय ने मौके पर आकर विवाद सुलझाया था। बाद में इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने तीन पुलिस अफसरों को हटाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें