मप्र सरकार के बजट 2026 पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। किसी ने बजट को बेहतर किसी ने सामान्य तो किसी ने कमजोर बताया है। सभी अपने अपने स्तर पर बजट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सरकार ने बजट में कई वर्गों को खुश किया है तो कई वर्ग नाराज नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मप्र बजट पर सामने आई छात्रों की प्रतिक्रिया, नौकरी-सैलरी और शिक्षा पर खुलकर दिए बयान
इंदौर की महिला उद्यमियों ने बजट पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। श्रेष्ठा गोयल ने कहा कि बजट महिला उद्यमियों के लिए सकारात्मक और उत्साहजनक है। सुनीता जैन ने कहा कि मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाना और वर्किंग कैपिटल के लिए आसान क्रेडिट छोटे बिजनेस को स्केल करने में मदद करेगा। श्वेता सिसोदिया ने कहा कि बजट में स्किलिंग प्रोग्राम्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने से 'विमेन-लीड स्टार्टअप्स' को नए अवसर मिलेंगे। रूपाली जागीरदार और तनवीर जैन ने कहा कि मप्र सरकार के बजट 2026 में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई सकारात्मक खबरें आई हैं। भारती सोनी, कविता जैन और पूजा दुबे ने कहा कि शी मार्ट जैसी योजनाएं लाई गई हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी व्यापार की मुख्य धारा में शामिल करेंगी। इससे पता चलता है कि बजट में महिलाओं का कितना ध्यान रखा गया है।