फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सार्थक से शादी करने भागी, करण को पति बना लिया; पांच दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने चौंकाया

Fri, 29 Aug 2025 04:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर से 23 अगस्त को लापता हुई श्रद्धा तिवारी सकुशल लौट आई है। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि श्रद्धा ने मंदसौर के मंदिर में करण योगी से शादी कर ली। 
विज्ञापन
1 of 3
श्रद्धा और करण - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
23 अगस्त को इंदौर से लापता हुई श्रद्धा तिवारी पांच दिन के बाद शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची। पुलिस फिलहाल 22 वर्षीय श्रद्धा और उसके पति से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने अपने माता-पिता से संपर्क किया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सीसीटीवी में जाते हुए दिखी थी श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पिता बोले दस दिन मेरे पास रहने दो, जिससे कहेगी शादी कर दूंगा 
श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि बेटी किसी और के लिए घर से गई थी, लेकिन बीच में किसी और की एंट्री हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को फंसाया गया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अनिल तिवारी ने यह भी कहा कि यदि बेटी दस दिन बाद किसी युवक से शादी करने की इच्छा जताती है, तो वे धूमधाम से शादी करेंगे।




मंदसौर के मंदिर में हुई शादी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धा ने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी नामक युवक से शादी की है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस इस मामले में और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुलिस से पूछताछ के दौरान श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पिता बोले- बेटी शादी के लिए तैयार नहीं
श्रद्धा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी इस शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि श्रद्धा को कम से कम एक हफ्ते के लिए उनके पास रहने दिया जाए। पिता ने यह भी बताया कि करण से बातचीत हुई थी और उसने कहा था कि श्रद्धा आत्महत्या करने जा रही थी, जिसे उसने रोक लिया।

टीआई का खुलासा- अफेयर था सार्थक से
एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार, श्रद्धा का अफेयर सार्थक गेहलोत से था। 23 अगस्त को सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन बुलाया था, लेकिन जब वह नहीं आया तो श्रद्धा गुस्से में ट्रेन से रतलाम चली गई। वहां उसने ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संयोग से उसी ट्रेन में उसका परिचित करण योगी मिल गया।

रतलाम से शादी तक का सफर
करण ने श्रद्धा को समझाया और दोनों खरगोन, महेश्वर होते हुए मंदिर में शादी के लिए पहुंचे। शादी के बाद करण उसे अपने घर पालिया ले गया, लेकिन परिवार ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दोनों मंदसौर चले गए। वहीं से श्रद्धा ने अपने पिता को फोन किया और रजिस्टर्ड मैरिज के लिए दस्तावेज मांगे। इसके बाद पिता उसे इंदौर लेकर आ गए। 

मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था
घर से निकलते समय श्रद्धा ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में वह पहले अपने घर के पास से जाती दिखी थी। इसके बाद वह एमआर-4 की ओर बढ़ते हुए कैमरे में कैद हुई थी। इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंदेशा लगाया था कि वह उज्जैन की ओर गई हो सकती है।

सोनम रघुवंशी की तरह परिजन ने दरवाजे पर टांगी थी उल्टी तस्वीर
कुछ समय पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी के पिता ने अपनी बेटी को वापस बुलाने के लिए एक टोटका किया था। इस बार गुजराती कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा श्रद्धा की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में परिजन ने घर के बाहर उसकी उल्टी तस्वीर टांग दी। यही टोटका सोनम के पिता ने भी किया था। यह भी घोषणा की थी कि जो व्यक्ति उसे ढूंढकर लाएगा, उसे 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें