फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवती को छात्रों के कमरे पर जाने से रोका तो कर दी पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 27 Apr 2025 12:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एमआईजी थाना क्षेत्र में युवती को कमरे पर जाने से रोकने पर दीपक गायकवाड़ और साहिल अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र सोनू और रियांशु की बेल्ट और घूंसे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती को दीपक गायकवाड़ और साहिल अंसारी के कमरे पर जाने से रोकना दो छात्रों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दीपक और साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र सोनू और रियांशु की लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित सोनू की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनू करता है पढ़ाई, आरोपी भी रहते हैं उसी बिल्डिंग में
जानकारी के अनुसार सोनू एमआईजी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में किराए से रहता है। वह मूलतः बैतूल जिले का रहने वाला है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोपी दीपक गायकवाड़, साहिल अंसारी और उनकी मित्र युवती भी उसी बिल्डिंग में रहते हैं। दीपक और साहिल ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया था। जब युवती ने यह बात सोनू को बताई, तो सोनू ने उसे जाने से मना कर दिया।

रात में बालकनी में किया हमला  
घटना 25 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की है जब सोनू अपने दोस्त रियांशु के साथ बिल्डिंग की बालकनी में बैठा था। तभी दीपक, साहिल और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे और रियांशु से विवाद करने लगे। आरोपियों ने युवती को धमकाने की भी कोशिश की। जब सोनू और रियांशु ने इसका विरोध किया तो दीपक, साहिल और उनके साथियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि युवती को मिलने से रोका गया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही  
मारपीट की जानकारी सोनू और रियांशु ने अपने परिजनों को दी। अगले दिन दोनों छात्र थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब मारपीट करने वाले आरोपियों की डिटेल निकालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें