मेयर और मुख्यमंत्री के बीच अब बेहतर तालमेल नजर आता है।
- फोटो : amar ujala
पोस्टरों में विजयवर्गीय के फोटो नहीं लगे थे
इंदौर में पिछले दिनों नगर निगम के आयोजनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए हैं। विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री हैं, लेकिन आयोजनों के पोस्टर और होर्डिंग में उनके फोटो नजर नहीं आए। इसका मुद्दा मंत्री विजयवर्गीय के समर्थक पार्षद मनीष मामा ने महापौर परिषद की बैठक में भी उठाया था। हाल ही में मंत्री विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को इंदौर और पीथमपुर के साथ हो रही उपेक्षा को लेकर पत्र भी लिखा था।
टिकट के लिए दी थी विजयवर्गीय ने सहमति
महापौर चुनाव के समय जब तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए चेहरे के रूप में इंदौर महापौर पद के उम्मीदवार के लिए पुष्यमित्र भार्गव का नाम आगे बढ़ाया था, तो उनके नाम पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सहमति दी थी। दरअसल, पुष्यमित्र के पिता मंत्री विजयवर्गीय के साथ पढ़े हैं और दोनों की अच्छी मित्रता है। विधानसभा चुनाव के समय जब तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटा था, तब भी मंत्री विजयवर्गीय ने पुष्यमित्र भार्गव का नाम तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में सुझाया था। नगरीय प्रशासन विभाग होने के नाते विजयवर्गीय और महापौर के बीच अच्छा तालमेल रहा है, लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां बदली हुई हैं।