फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में भर्ती; लगातार दौरों से हुई थकान

Thu, 30 Oct 2025 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

थकान और कमजोरी के बाद प्रदेश के नगरीय प्रशाासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय निजी अस्पताल में भर्ती हुए है। डाॅक्टरों ने जांच के बाद आराम की सलाह दी थी और भर्ती होने के लिए कहा था।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए है। बुधवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वे जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डाॅक्टरों के अनुसार उनकी हालत ठीक है। उन्हें थकान होने के बाद असहज महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने डाॅक्टर से चर्चा की। चेकअप के बाद जांचें हुई और डाॅक्टर ने उन्हें भर्ती होने के लिए कहा।

विज्ञापन


इसके बाद वे भर्ती हो गए। इसकी जानकारी परिवार के कुछ सदस्यों तक ही सीमित रखी गई थी। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे सप्ताहभर से दौरे कर रहे थे। इस कारण उन्हें थकान हुई थी। डाक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें