घरेलू विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के एक हाईप्रोफाइल परिवार के घरेलू विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा है। सास और ससुर ने अपनी बहू की शिकायत पुलिस को की है। गाजियाबाद निवासी बहू पर आरोप है कि उसके कारण कैंसर पीड़ित ससुर विनोद को अपना घर छोड़ना पड़ा। बहू रुचि शर्मा ने पहले अपने पति नीतेश, ससुर, पति की बहन और उसके पति पर प्रताड़ना का केस दर्ज करा चुकी है।
इस मामले में पुलिस जांच के बाद में पति को छोड़कर सभी के नाम हटा दिए गए थे। बहू रुचि शर्मा गाजियाबाद से फिर इंदौर आई है और घर तथा संपत्ति पर अपना हक जताते हुए रहने लगी। इस कारण ससुर को घर छोड़ना पड़ा और पुलिस अफसरों को शिकायत की। पति नितिन की मां का कहना है कि बहू रुचि लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर परिवार को बदनाम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Indore Weather: सर्द हवाओं का डेरा, सूरज की दिन भर लुकाछिपी; सात डिग्री गिरा पारा, तेज पवन से हुई सिहरन
पुलिस को की गई शिकायत में सास कनक लता ने बताया कि बेटे नितेश सिंघानिया की शादी दो साल पहले रुचि से हुई थी। दोनों शादी के बाद हनीमून पर यूरोप गए थे। वहां से लौटने के बाद बहू अपने मायके गई और शादी में चढ़ाए सारे गहने वहां छोड़कर आ गई। इसके बाद बहू का व्यवहार हमसे बदल गया। नितेश के साथ भी वह झगड़े करने लगी। इसके बाद वह फिर गाजियाबाद चली गई।
दीपावली के पहले फिर लौटी और घर में रहकर रोज विवाद कर रही है और हमें बदनाम करने की धमकी देती है। वह घर का हिस्सा देने का भी दबाव बना रही है। झूठे केसों के डर से मेरे पति को घर छोड़ना पड़ा। कनक ने आरोप लगाया कि बहू ने अपने पहले पति को प्रताड़िता किया था और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। सास की शिकायत पर लसुडि़या थाने में केस भी दर्ज हुआ है। इस मामले में रुचि ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत अर्जी नामंजूर की दी।