फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेट्रो के पांच फेरे शुरू, हर सफर में अधिकारियों की टीम, बन रही कमियों की रिपोर्ट

Sun, 19 Jan 2025 08:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। रोज पांच से दस फेरे लग रहे हैं। अधिकारी खुद मेट्रो में बैठकर कर रहे हैं हर सफर की समीक्षा। गांधी नगर स्टेशन से एससी 3 तक शुरू होगा पहला चरण।
 
विज्ञापन
इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन शुरू। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर को फरवरी में मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। मेट्रो के शुरू होते ही इंदौर के विकास की स्पीड भी डबल हो जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह में मेट्रो का 6 किमी का कमर्शियल रन शुरू होगा। मेट्रो प्रबंधन ने रोज पांच फेरे शुरू कर दिए हैं। ट्रायल के लिए रोज सुबह से शाम तक पांच फेरे गांधी नगर से सुपर कारिडोर 3 स्टेशन तक लग रहे हैं। हर फेरे में मेट्रो प्रबंधन के अधिकारी खुद मौजूद रहते हैं। हर फेरे के बाद सफर की समीक्षा हो रही है। जो भी कमियां आती हैं उन पर तुरंत काम किया जा रहा है। सुपर कारिडोर पर मेट्रो के रोज पांच फेरे शुरू हो चुके हैं जिन्हें देखने के लिए जनता भी आ रही है। 
विज्ञापन



जुलाई तक रेडिसन को कवर करेगी मेट्रो
मेट्रो रेल प्रबंधन गांधी नगर स्टेशन से स्टेशन नंबर सुपर कॉरिडोर (एससी) 3 तक का सफर शुरू करेगा। यह संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो रेल प्रबंधन इस हिस्से में पांच से छह मेट्रो कोच के साथ संचालन शुरू करेगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर मेट्रो कोच चलाने का समय तय किया जाएगा। जुलाई 2025 तक गांधीनगर डिपो से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन करने की योजना है। ऐसे में अगले सात महीने में शहरवासी मेट्रो में बैठ सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक आ सकेंगे।

शुरू में फ्री रहेगी, बाद में दस रुपए किराया
गांधी नगर से एससी 3 तक न्यूनतम 10 रुपए किराया रहेगा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि सीमित समय के लिए मेट्रो में निःशुल्क सफर का मौका शहरवासियों को दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले इस साल इंदौर भोपाल को मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि परिवहन पर मप्र सरकार बहुत गंभीरता से काम कर रही है। इंदौर और भोपाल में इस साल मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। सरकार का प्रयास है कि आवागमन को तेज करके विकास की गति को भी तेज किया जाए। नागरिकों की सुविधा ही हमारे लिए प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


खास  बातें
12,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है
2024 तक पूरा होने का लक्ष्य था
2025 फरवरी तक इसे शुरू करने का दावा किया जा रहा है 
20 फीसदी केंद्र सरकार ने, राज्य सरकार ने 20 फीसदी, और बाकी 60 फीसदी राशि ऋण के जरिए जुटाई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें