फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: वड़ोदरा से ट्रालों पर सवार होकर इंदौर पहुंचे मेट्रो कोच और इंजन, होगा दूसरा ट्रायल रन

Fri, 29 Dec 2023 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 घाट सेक्शन से बचने के लिए ट्राले राजस्थान के रास्ते इंदौर पहुंचे। बुधवार रात ट्रालों ने इंदौर की सीमा में प्रवेश कर लिया था और सुबह कोच गांधी नगर मेट्रो डिपो पर पहुंचे। 
विज्ञापन
मेट्रो के कोच पहुंचे इंदौर। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मेट्रो के दूसरे ट्रायल रन के लिए बड़े ट्रालों पर सवार होकर मेट्रो के तीन कोच और इंजन आए है। शुक्रवार को क्रेन की मदद से ट्रालों से उतारकर कोच पटरी पर रखे गए। दो दिन तक उन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके बाद नए कोच से ट्रायल रन होगा।

इंदौर मेट्रो के लिए मेट्रो ट्रेन का निर्माण वड़ोदरा के सांवली में हो रहा है। अब तक तो ट्रेन आ चुकी है, जबकि 26 ट्रेन और आएंगी। जरुरत के हिसाब से मेट्रो कंपनी कोच को संचालन के लिए मगाएंगी।

विज्ञापन


सप्ताह भर पहले बड़े ट्रालों में मेट्रो कोच इंदौर के लिए निकले थे। एक दिन में 40 से 60 किलोमीटर का सफर तय कर ट्रालों ने कोच को इंदौर पहुंचाया है। घाट सेक्शन से बचने के लिए ट्राले राजस्थान के रास्ते इंदौर पहुंचे। बुधवार रात ट्रालों ने इंदौर की सीमा में प्रवेश कर लिया था और सुबह कोच गांधी नगर मेट्रो डिपो पर पहुंचे।

अगले साल होना है 17 किलोमीटर का ट्रायल रन

विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी नगर डिपो से मेट्रो के पहले स्टेशन तक पांच किलोमीटर का ट्रायल रन लिया था। अगले रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा।

अफसरों का फोकस अब चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा से रेडिसन चौराहा तक के काम को पूरा करने पर है। जो नए कोच आए है, उसे भी ट्रेक पर चार पांच दिन बाद चलाया जाएगा। हाईकोर्ट तिराहा से एयरपोर्ट तक भूमिगत मेट्रो का काम भी शुरू होना है। इसके लिए सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। हाईकोर्ट परिसर के पहले नाथ मंदिर रोड से मेट्रो ट्रेन भूमिगत होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें