फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 70 करोड़ की MD ड्रग्स केस में इनामी रफीक खान अजमेर जेल से गिरफ्तार, अब तक 45 आरोपी पकड़े गए

Wed, 09 Jul 2025 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार का इनामी रफीक खान लंबे समय से था फरार, प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया इंदौर
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 70 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार चल रहे 4 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अजमेर जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रफीक खान (उम्र 41 वर्ष), निवासी अखेपुर, प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह थाना अपराध शाखा, जिला इंदौर में दर्ज अपराध क्रमांक 01/21 के तहत वांछित था।

 

NDPS एक्ट और IPC की कई धाराओं में था मामला दर्ज

रफीक खान पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 8/25, 8/29 सहित आईपीसी की धारा 420, 465, 120बी और 201 के तहत मामला दर्ज था। जानकारी के अनुसार वह घटना के दिन से ही फरार था। बाद में पता चला कि वह प्रतापगढ़ जिले के किसी अन्य एनडीपीएस मामले में अजमेर जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे इंदौर जिला न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

 

पुलिस की पकड़ से लंबे समय तक बाहर था आरोपी

आरोपी रफीक खान की गिरफ्तारी लंबे समय से एक चुनौती बनी हुई थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त (अपराध) इंदौर द्वारा ₹4,000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार क्राइम ब्रांच की सतत निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे दबोचा जा सका।

 

अब तक 45 आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

इस हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अब तक 45 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना अपराध शाखा द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें