फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा नेता अक्षय बम के कॉलेज पर पांच लाख रुपए जुर्माना, एमबीए का पेपर हुआ था लीक

Wed, 12 Jun 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तीन साल तक कॉलेज को एग्जाम सेंटर भी नहीं बनाया जाएगा। संघवी कॉलेज में भी मिली है गड़बड़ी। 
 
विज्ञापन
इंदौर न्यूज - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हुए एमबीए पेपर लीक मामले में दो प्राइवेट कॉलेजों पर कार्रवाई की गई है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के MBA फर्स्ट सेमेस्टर के पेपर के लीक होने पर विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने भाजपा नेता अक्षय बम के आयडलिक कॉलेज पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ कार्यपरिषद ने यह भी फैसला लिया है कि यहां तीन साल तक एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा। संघवी कॉलेज में भी गड़बड़ी मिली है और अब इसे भी आगे एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा।  
विज्ञापन


क्या है मामला
इंदौर में एमबीए के पेपर लीक होने के बाद जांच की गई थी जिसमें भाजपा नेता अक्षय बम के आयडलिक कॉलेज से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में कम्प्यूटर आपरेटर और दो छात्रों को गिरफ्तार किया था। पेपर प्रिंसिपल के ऑपरेटर दीपक सोलंकी ने प्रिंसिपल रूम से 'थ्री इडियट' फिल्म की तर्ज पर बंडल की सील को लोहे की स्कैल से तोड़कर पेपर निकाले फिर फोटो खींचकर छात्र गौरव को दो हजार में बेच दिए थे। गौरव ने पेपर धीरेंद्र को भेजा तो यह वायरल हो गया। पुलिस ने दीपक के बाद इन दोनों छात्रों को भी गिरफ्तार किया था।

जांच कमेटी की चार पेज की रिपोर्ट में संघवी कॉलेज की लापरवाही भी सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों से पुराने पेपर के बंडल वापस मंगवाए थे। संघवी कॉलेज से वापस आए पेपर में छेड़छाड़ मिली थी। इसके चलते संघवी कॉलेज को भी अगले तीन साल तक एग्जाम सेंटर नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें