फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: मेयर भार्गव बोेले- जलसंकट के नाम पर इंदौर में कांग्रेस नौटंकी कर रही

Tue, 26 May 2026 08:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कांग्रेस पर नौटंकी और बेवजह हंगामा करने का आरोप लगाया है, जबकि निगम जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए बैठकों और टैंकर व्यवस्था में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
मेयर पुष्य मित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलसंकट को लेकर कांग्रेस के इंदौर में किए जा रहे प्रदर्शनों पर पुष्य मित्र भार्गव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जलसंकट के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। जिन कांग्रेस पार्षदों को जल वितरण के लिए टैंकर दिए हैं, उन्होंने कितने लोगों को पानी दिया जा रहा है, इसका उन्हें हिसाब देना चाहिए। निगम कांग्रेस पार्षदों को दो माह पहले से ही टैंकर व अन्य आवश्यक सुविधाएं दे चुका है। पानी मिलने के बाद भी कांग्रेस पार्षद बेवजह हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

मेयर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी यह बताएं कि उन्होंने जलसंरक्षण को लेकर क्या-क्या काम किए हैं। जनता को इसका हिसाब देने का समय आ गया है। सिर्फ प्रदर्शन और नौटंकी से समस्या का समाधान नहीं होगा। कांग्रेस के ये लोग दोगलेपन और नौटंकी का पर्याय बन चुके हैं। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपील जारी करते हैं कि जल संरक्षण और पानी बचाने के अभियान को बढ़ावा दिया जाए और हंगामा न किया जाए, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पार्षद अपने वार्ड में पानी मिलने के बाद भी सबसे ज्यादा हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे पहले कांग्रेस के पार्षद और नेता यह बताएं कि उन्हें शहर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था की कितनी समझ है। शहर में कहां कितना पानी आता है, कितना दबाव बढ़ा है और किन चुनौतियों के बीच जल आपूर्ति की जा रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
 

निगमायुक्त ने ली बैठक
जलसंकट को लेकर फिल्ड में उतरने के बजाए अफसर बैठकें ले रहे हैं। जलसंकट को लेकर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अफसरों की बैठक ली और अपर आयुक्तों को अलग-अलग जोनों की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि जलप्रदाय व्यवस्थित हो और टंकियों में पर्याप्त पानी भरा जाए। इसकी मात्राएं ठीक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें