फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मांगलिया डिपो के पास भीषण आग, एक घंटे में काबू पाया, आसपास के रास्ते किए बंद

Tue, 21 Apr 2026 04:31 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के मांगलिया तेल डिपो के सामने सात्विक विहार क्षेत्र में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लाखों लीटर पेट्रोल डीजल की मौजूदगी के कारण पूरे इलाके को खाली कराकर ट्रैफिक रोक दिया गया।
विज्ञापन
आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के ठीक सामने आज भीषण आगजनी की घटना हुई। सात्विक विहार के सामने लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रहीं थी और इसने आसपास की दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर 4 बजे आग लगी और इस पर 5 बजे तक काबू पाया जा सका। 

पेट्रोल-डीजल के भंडार के कारण बढ़ा खतरा
मांगलिया डिपो क्षेत्र में हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल का भंडारण रहता है, जिसके कारण प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों ने बेहद सतर्कता बरती। आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करतीं रही। सुरक्षा की दृष्टि से डिपो के आसपास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। 

यातायात बाधित, टैंकरों पर रोक
घटना के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन ने तेल से भरे उन टैंकरों को भी डिपो के बाहर ही रोक दिया, जो अंदर जाने या बाहर निकलने वाले थे। टैंकरों की लंबी कतार लगने और आग के फैलाव को देखते हुए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

आसपास के रहवासी क्षेत्र को कराया गया खाली
आग की तीव्रता और डिपो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया। सभी रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें