फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी से गायब हुआ चार साल का बच्चा, 12 घंटे बाद प्याऊ के पास मिला

Tue, 21 Apr 2026 11:48 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के पलासिया क्षेत्र में शादी से एक चार वर्षीय मासूम अपने दादा के साथ लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 टीमों का गठन किया और 12 घंटे के भीतर दोनों को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने माता पिता को सौंपा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलासिया थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चार वर्षीय बच्चा अपने दादा के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस की सक्रियता के चलते महज बारह घंटे के भीतर बच्चे और बुजुर्ग को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन


पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी ने जानकारी दी कि सोमवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच चार साल का तृष्णु उर्फ हर्षल अपने दादा प्रभुदयाल यादव के साथ लापता हो गया था। शादी समारोह से लौटे परिजनों ने जब दोनों को घर पर नहीं पाया, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

अपहरण की आशंका में पुलिस ने बनाई आठ टीमें
बच्चे के परिजनों ने दादा की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए अंदेशा जताया कि शायद कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों ने शहर के मुख्य स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, मंदिर और धर्मशालाओं में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी प्रसारित की गई। रात लगभग दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में एक प्याऊ के समीप बच्चा और बुजुर्ग मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अपनी सुरक्षा में लिया।
विज्ञापन


सीहोर से इंदौर आया था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से सीहोर का रहने वाला है और इंदौर में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। दोपहर के समय दादा अपने पोते को चॉकलेट दिलाने के बहाने बाहर ले गए थे, जिसके बाद वे रास्ता भटक गए। पुलिस द्वारा दोनों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें