फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के फूटी कोठी में मकान में भीषण आग, चार लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 29 Jun 2026 12:04 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/ इंदौर

सार

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास रविवार रात एक मकान में आग लग गई। दमकल और स्थानीय लोगों की तत्परता से मकान में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया गया।

विज्ञापन
मकान में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास रविवार रात एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
 

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार रविवार रात करीब 9:15 बजे फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के समीप एक मकान में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। दमकल और स्थानीय लोगों की सतर्कता से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन राहत दल की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
 

फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें