आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हार से हमारा राजनीतिक सफर रुक नहीं गया। पार्टी का पूरा फोकस अभी पंजाब पर है। पंजाब में हमें सकारात्मक परिणाम लाकर दिखाना हैं। भारत की जनता जागरूक हो रही है और भविष्य में वह पूरी तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर वोट देगी। हम देशभर में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं और लोगों को सही विषयों पर वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जल्द ही जनता जागरूक होगी और आम आदमी पार्टी वापसी करेगी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बातें अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार के दौरान कहीं। उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी।