फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : मुस्लिम निकला समीर, पहचान छिपाकर की शादी, ससुर ने भी किया दुष्कर्म

Sat, 19 Jul 2025 11:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News : इंदौर के सांवेर तहसील में एक युवती ने लव जिहाद, जबरन धर्म परिवर्तन और ससुर द्वारा दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि समीर नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे कोर्ट मैरिज की, फिर जबरन मुस्लिम बनाकर निकाह किया। 
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - AI - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के सांवेर तहसील अंतर्गत क्षिप्रा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती से अपनी पहचान छिपाकर विवाह किया और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। यही नहीं, पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: स्कूल में गूंजे कानून के बोल, बच्चों ने सीखा न्याय का महत्व

सोशल मीडिया से फंसी युवती
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में उसकी सोशल मीडिया पर समीर नामक युवक से पहचान हुई। समीर ने खुद को हिंदू बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। बिना परिजनों को बताए युवती समीर के साथ इंदौर पहुंची और 25 अक्टूबर 2017 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद युवती को समीर की असली पहचान का पता चला, वह समीर खान निकला। जब युवती ने विरोध किया, तो उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया। बाद में समीर ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम नाम रखवा दिया और निकाह पढ़वाया। इसके बाद से समीर द्वारा मारपीट व प्रताड़ना की घटनाएं लगातार होती रहीं।
विज्ञापन


ससुर ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान भी समीर उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था। इसके साथ ही उसने अपने ससुर वकील खान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 28 मार्च 2025 को जब वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची, तो घर में अकेले मौजूद वकील खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में 12 और 13 जुलाई को वकील खान ने फोन पर उसे दोबारा धमकाया, जिससे डरकर उसने अपने स्वजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस सुरक्षा की लगाई गुहार
पीड़िता ने पुलिस से निवेदन किया है कि उसे और उसके दोनों बच्चों को आरोपितों से सुरक्षा दी जाए। उसने कहा, मैं अपने बच्चों के साथ भयमुक्त जीवन जीना चाहती हूं, कृपया मुझे इस आतंक से मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन


आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी समीर खान और वकील खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 63(ड), 64, 115(2), 351(3) और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें