फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी से एक महीने पहले युवक ने लगाई फांसी, मोबाइल के मैसेज देखकर चौंकी पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 12:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में निजी कंपनी के मशीन ऑपरेटर अजय चडार ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अजय ने अपने दो सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
अजय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत मशीन ऑपरेटर अजय चडार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय सिंगापुर टाउनशिप में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, अजय ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपने दो सहकर्मियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अजय की अगले महीने शादी होने वाली थी, जिससे पहले यह दुखद घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय अजय ने अपने छोटे भाई को कुछ संदेश भेजे थे, लेकिन जब तक भाई ने उन्हें देखा और घर पहुंचा, अजय फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


सहकर्मियों पर लगाया साढ़े तीन लाख की ठगी का आरोप
सुसाइड नोट और मोबाइल संदेशों में अजय ने आरोप लगाया कि उनके सहकर्मी सुनील सर और जीवन सर ने उनके साथ तीन साल पहले धोखाधड़ी की थी। अजय ने लिखा कि उन्होंने उससे 3 लाख 60 हजार रुपए लिए थे और वादा किया था कि हर महीने 10 हजार रुपए लौटाएंगे। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने न तो पैसे लौटाए और न ही अब फोन उठा रहे हैं। अजय ने अपने भाई को भेजे मैसेज में लिखा कि उसे जबरन विश्वास दिलाया गया कि उसका पैसा सुरक्षित है, लेकिन अब उसे कहा जा रहा है कि उसका पैसा डूब गया है।

सुसाइड नोट में व्यक्त किया दर्द, माता-पिता से मांगी माफी 
अजय ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अब किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह गया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह घरवालों को क्या जवाब दे। उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, "मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। अब मैं जो कर रहा हूं, उसके लिए सिर्फ और सिर्फ यही दोनों जिम्मेदार हैं।" अजय की भावनात्मक स्थिति और मानसिक तनाव का अंदाजा इन शब्दों से लगाया जा सकता है, जो उसने अपने आखिरी संदेशों में लिखे।
विज्ञापन


6 मई को होने वाली थी शादी, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
अजय के भाई आशीष ने बताया कि वे मूल रूप से सागर जिले के निवासी हैं और हाल ही में उनके माता-पिता अजय की शादी की तैयारी के लिए सागर गए थे। अजय की सगाई हो चुकी थी और 6 मई को उसकी शादी तय थी। लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें