फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: हनुमान अंश की अग्नि अग्यारी पहुंची इंदौर, शादी के झमेलों पर होगी अगली फिल्म

Tue, 22 Sep 2026 06:41 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आगामी हिंदी फिल्म 'लव लॉटरी' की स्टारकास्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान फिल्म के संवेदनशील विषय, सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा पर चर्चा की। इस दौरान कलाकारों ने शहर के प्रसिद्ध 56 दुकान का दौरा कर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी हिंदी फिल्म 'लव लॉटरी' के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म की मुख्य टीम हाल ही में विजय नगर स्थित आर्केन फेयरीज क्लब पहुंची। इस दौरान अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, 'हनुमान अंश' फेम अभिनेत्री अग्नि अग्यारी, निर्देशक अरविंद पांडे और निर्माता कुलदीप भार्गव 'तुषार' ने एक पत्रकार वार्ता में हिस्सा लिया। इस विशेष बातचीत के दौरान पूरी टीम ने फिल्म की पटकथा, अलग-अलग किरदारों और इसके मुख्य विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


वैवाहिक कानूनों के दुरुपयोग जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया
अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म का उनका पात्र भावनात्मक और कानूनी तौर पर काफी जटिल दौर से गुजरता है। यह कहानी सिर्फ थ्रिलर न होकर आज के समाज की वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाती है। वहीं निर्देशक अरविंद पांडे ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर चर्चा शुरू करना है। अभिनेत्री अग्नि अग्यारी ने भी टीम के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, सोशल ड्रामा और कोर्टरूम ड्रामा का एक दिलचस्प संयोजन देखने को मिलने वाला है। इसकी कहानी आधुनिक दौर के उलझे रिश्तों, विवाह, विश्वासघात और वैवाहिक जीवन से जुड़े कानूनी विवादों के इर्द-गिर्द ताना-बाना बुनती है। इसके साथ ही, पटकथा में पुरुषों के अधिकारों और वैवाहिक कानूनों के कथित दुरुपयोग जैसे ज्वलंत और संवेदनशील मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

56 दुकान पर लिया खानपान का आनंद
प्रमोशनल गतिविधियों के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शहर के प्रसिद्ध खान-पान का भी रुख किया। टीम ने मशहूर 56 दुकान पहुंचकर स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कलाकारों के लिए यह यात्रा काम के साथ-साथ शहर के स्वाद से रूबरू होने का एक यादगार मौका बनी। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय के साथ हेली दारूवाला मुख्य भूमिका में हैं, जबकि कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली और हेमंत पांडे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें