इंदौर के शहर काजी इशरत अली ने धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने पर कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की है। शहर काजी इशरत अली ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने का ऐसा कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सही डेसिबल के साथ लगा सकते हैं लाउड स्पीकर
सोमवार को समाजजन के साथ इशरत अली ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की और अपनी बात रखी। शहर काजी ने मीटिंग में बताया कि इसी तरह धार्मिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, हॉस्पिटल एरिया आदि को लेकर अलग-अलग डेसिबल के मापदंड हैं। इन क्षेत्रों में उन्हें निर्धारित डेसिबल के अनुसार बजाया जा सकता है लेकिन हटाने का आदेश नहीं है। प्रशासन द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है वह विधि सम्मत नहीं है। कलेक्टर ने बताया कि वे उनकी बात राज्य शासन तक पहुंचाएंगे। राज्य शासन के आदेश के बाद ही यह कार्रवाई की जा रही है।