फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर और महू में तेंदुए का आतंक, आर्मी वॉर कॉलेज और सुपर कॉरिडोर पर दहशत

Mon, 13 Jan 2025 07:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: महू और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू के आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए का मूवमेंट कैद हुआ है, जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। वन विभाग के रेंजर नयन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने क्षेत्र में पिंजरे और अतिरिक्त कैमरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद किया गया था। आर्मी क्षेत्र में वन्यजीवों का मूवमेंट कोई नई बात नहीं है। इससे पहले यहां बाघ की उपस्थिति भी दर्ज की जा चुकी है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल
इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर भी तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात तेंदुए का मूवमेंट हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह सामने आया। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए का मूवमेंट इस क्षेत्र में हो रहा था, लेकिन पहली बार वह कैमरे में कैद हुआ है। सुपर कॉरिडोर पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीसीएस-इन्फोसिस कैंपस के पास नैनोद गांव की समर्थ सिटी कॉलोनी में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। लोगों और आसपास की सॉफ्टवेयर कंपनियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग का दावा है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

कई बार नजर आ चुके हैं तेंदुए
महू और आसपास के जंगलों में कई बार तेंदुए नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले टीसीएस कंपनी और अन्य आईटी कंपनियों के कैंपस के आसपास भी तेंदुआ नजर आया था। वन विभाग समय समय पर इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट भी करता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें