फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लॉ की छात्रा का रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Wed, 05 Feb 2025 11:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आजाद नगर पुलिस ने एक कानून की छात्रा की शिकायत पर तुषार खोड़े के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Indore News:लॉ की छात्रा का रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज़ाद नगर पुलिस ने कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की शिकायत पर तुषार खोड़े के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से खत्म करने की धमकी का केस दर्ज किया है। आरोपित भी कानून का छात्र है और उसकी 2020 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि मई 2021 में तुषार उसे कार से धार स्थित एक होटल ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित ने अलग-अलग होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और धमकाकर कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।  
विज्ञापन


धार पुलिस थाने में दर्ज हुआ है केस
रविवार को जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो तुषार ने उसे धमकाया और उसके पिता को फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। टीआई विजय सिसोदिया के अनुसार, इस मामले में शून्य पर कायमी कर केस धार कोतवाली पुलिस को जांच के लिए सौंपा जा रहा है।  

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
इसी तरह, पुलिस ने एक अन्य महिला की शिकायत पर सुनील राठौर निवासी सुंदेल सतवास देवास के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिवपुरी निवासी पीड़िता से सोशल मीडिया पर आरोपी की दोस्ती हुई थी। जब वह मायके आई तो आरोपी ने होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। मकर संक्रांति पर पीड़िता ने यह घटना अपने पिता को बताई और मंगलवार को केस दर्ज करवाया। इसी प्रकार, एक अन्य महिला ने चंदनसिंह चौहान निवासी अल्कापुरी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें