फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंदिर की पेटी खुलते ही उड़े होश, सोना-चांदी के साथ करोड़ों रुपए और मोबाइल निकले

Thu, 18 Dec 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: खजराना गणेश मंदिर की 43 दान पेटियों से कुल 1 करोड़ 78 लाख रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और सीसीटीवी की निगरानी में हुई इस गिनती में सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी मुद्रा और भक्तों के प्रार्थना पत्र भी मिले हैं।
विज्ञापन
खजराना मंदिर में खुली दान पेटी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से इस बार भारी मात्रा में चढ़ावा निकला है। मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई गणना के अनुसार कुल 1 करोड़ 78 लाख रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई है। इस राशि के अलावा भक्तों ने भगवान को सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की है, जिसका मूल्यांकन अलग से किया जाना बाकी है।

विज्ञापन


सुरक्षा के बीच हुई गणना
दान पात्रों को खोलने और उनकी गिनती करने का कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। मंदिर परिसर में स्थापित 43 दान पेटियों से निकली इस राशि की गणना नगर निगम परिषद कार्यालय के अधीक्षक प्रदीप दुबे के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें...
Indore News: तीन साल का प्यार और खौफनाक अंत, प्रेमिका से फोन पर बात की और लगा ली फांसी
विज्ञापन


नगद के साथ मिले आभूषण और पत्र
दान पेटियों से न केवल भारतीय मुद्रा बल्कि बड़ी संख्या में बंद हो चुके 2000 और 500 के पुराने नोट भी मिले हैं। इसके साथ ही विदेशी करेंसी, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के असली व नकली आभूषण भी निकले हैं। भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए भगवान के नाम पत्र भी लिखे हैं, जिनमें नौकरी, पारिवारिक विवाद और स्वास्थ्य संबंधी प्रार्थनाएं की गई हैं।

बैंक खातों में जमा होगी राशि
मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला ने जानकारी दी कि प्राप्त नगद राशि को पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के मंदिर खातों में जमा करा दिया गया है। विदेशी मुद्रा और आभूषणों को विधिक प्रक्रिया के तहत परिवर्तित कराकर उनका आकलन किया जाएगा। इस धन का उपयोग मंदिर की धार्मिक और जन कल्याणकारी गतिविधियों में किया जाता है।
विज्ञापन


नए साल पर उमड़ेगी भीड़
खजराना गणेश मंदिर में साल में तीन बार दान पेटियों की गिनती होती है। होलकर राजवंश द्वारा निर्मित इस मंदिर में बुधवार को सर्वाधिक भीड़ रहती है। आगामी 31 दिसंबर और नववर्ष के अवसर पर यहां देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें