फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: देश का पहली डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर, पायलेट प्रोजेक्ट सफल, अब तीन वार्डो में पते लगाने की तैयारी

Sat, 01 Nov 2025 09:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने सफाई में देश को दिशा दी। अब हम डिजिटल एड्रेस के माध्यम से डिजिटलाइजेशन प्रबंधन में भी देश के लिए मॉडल बनेंगे। इस योजना के पूरे होने के बाद इंदौर भारत की पहला डिजिटल एड्रेस सिटी कहलाएगा।
विज्ञापन
दौर देश की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी बनने जा रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफाई में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला इंदौर देश की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी बनने जा रहा है। शहर के एक वार्ड में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल, अब वार्ड 71, 79 और 83 में डिजिटल पते लगाने की तैयारी है। शहरवासियों को इससे सुरक्षित और यूनिक एड्रेस मिलेगा। एक क्लिक पर सारी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:  MP Foundation Day: संगीत में एमपी का रहा अतुलनीय योगदान, रियासतों के जमाने से बरसते रहे कलाओं के रंग

 

 

इंदौर के सुदामा नगर वार्ड (वार्ड 82) से इसकी शुरुआत की गई थी। दो दिन तीन अन्य वार्डों में यह काम शुरू होगा। योजना के तहत शहर के हर घर को एक यूनिक डिजिटल एड्रेस प्लेट दी जा रही है, जिस पर क्यूआर कोड लगा होगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही उस घर की मूलभूत जानकारी जैसे पता, स्वामित्व और वेरिफिकेशन स्थिति एक क्लिक में दिखाई देगी। यह समस्त जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

 

सुदामा नगर का डेटा तैयार

 

डिजिटल सिटी के तहत सुदामा नगर में हर घर में पता लगाया गया। हर घर को यूनिक नंबर दिया गया। इस वार्ड में कुल 7185 संपत्तियां दर्ज की गई। जिसमें 5582 आवासीय व 348 व्यावसायिक संपत्तियां है। इसके अलावा 45 मकान वे मिले, जो निगम रिकार्ड में दर्ज नहीं थे। इस प्रोजेक्ट के जरिए निगम में डुप्लीकेट रिकार्ड की भी जानकारी सामने आ रही है। शहरवासी भी इस यूनिट कोड के माध्यम से अपने जलकर व संपत्तिकर की अपडेट पा सकेंगे।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने सफाई में देश को दिशा दी। अब हम डिजिटल एड्रेस के माध्यम से डिजिटलाइजेशन प्रबंधन में भी देश के लिए मॉडल बनेंगे। इस योजना के पूरे होने के बाद इंदौर भारत की पहला डिजिटल एड्रेस सिटी कहलाएगा। इस योजना को सीएसआर फंड से किया जा रहा है। शहरवासियों पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें