फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में मौसम ने फिर पलटी मारी! जानिए फरवरी की पहली धूप कैसी होगी

Mon, 27 Jan 2025 12:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में मौसम ने बीते 24 घंटों में बदलाव किया है। आने वाले दिनों में मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना है, जबकि जनवरी में तापमान का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रविवार को दिनभर साफ आसमान और तेज धूप का अनुभव हुआ, जिससे दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक, यानी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और यह 12.5 डिग्री सेल्सियस (-2) दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है। ठंड का असर अब कम हो रहा है, और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इन दिनों इंदौर का मौसम दूसरे जिलों की तुलना में अलग अनुभव हो रहा है। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड को लगभग खत्म कर दिया था। एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में काफी वृद्धि देखी गई थी। हालांकि, बीती रात का तापमान 1 डिग्री गिरा और अभी भी दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री अधिक बना हुआ है।

फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर का मौसम साफ रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के चलते फरवरी के शुरुआती चार दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखा जा सकता है। 1 से 4 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहने की संभावना है। जनवरी में इंदौर में मौसम परिवर्तनशील रहा। पूरे महीने के दौरान दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किए गए।

जनवरी की शुरुआत में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, लेकिन मध्य और अंत के दिनों में ठंड का प्रभाव बढ़ गया। दिन और रात दोनों समय तापमान में कमी देखी गई। 13 जनवरी को सबसे कम दिन का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 4 जनवरी को सबसे अधिक दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात के तापमान में सबसे कम 6.6 डिग्री सेल्सियस (7 जनवरी) और सबसे अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस (15 जनवरी) दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में इंदौर में मौसम साफ और स्थिर रहेगा। इस महीने के तापमान के उतार-चढ़ाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इंदौर का मौसम इन दिनों सामान्य से अधिक परिवर्तनशील रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें