फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर का एबी रोड अब कहलाएगा अटल बिहारी मार्ग, अब तक बीआरटीएस के नाम से जाना जाता था

Thu, 25 Dec 2025 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर का  एबी रोड अब अटल बिहारी मार्ग से पहचाना जाएगा। नगर निगम ने उनके जन्मदिन पर नामकरण का फैसला लिया गया। इस मार्ग को अभी तक बीआरटीएस के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदला गया है। 
विज्ञापन
यह मार्ग अब अटल बिहारी मार्ग कहलाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का जीवन रेखा मार्ग कहा जाने वाला एबी रोड अब अटल बिहारी मार्ग से जाना जाएगा। नगर निगम ने उनके जन्मदिन पर नामकरण का फैसला लिया गया। इस मार्ग को अभी तक बीआरटीएस के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन


इंदौर में राऊ से लेकर मांगलियां तक एबी रोड का हिस्सा शहर के सघन इलाकों के बीच से गुजरता है। भारी वाहनों को इस मार्ग से हटाने के लिए पहले पूर्वी रिंग रोड बनाया गया था। फिर पूर्वी बायपास का निर्माण किया गया। भले ही यह मार्ग अब राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं कहलाता, लेकिन दस्तावेजों में भी आज भी यह मार्ग आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री ए अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम द्वारा सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एबी रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर करने का फैसला लिया गया। बीआटीएस रोड अब इस अटलजी के नाम से जाना जाएगा। यह कार्यक्रम अटल परिषद सभागृह में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन,महापौर पुष्यमित्र भार्गवमुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

अतिथियों ने वाजपेई जी के आदर्शों, विचारों और उनकी राष्ट्र प्रेम की अवधारणा याद करते हुए कहा कि वे राजनीति के संत थे। विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा कार्यालय में भी अटलजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। उधर शाम को पाटनीपुरा में इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें