फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एआई में अव्वल बनेगा इंदौर, अमेरिका के भारतीय कारोबारी ने दिए एक करोड़, रिसर्च सेंटर शुरू

Fri, 07 Feb 2025 06:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: अमेरिका में रहने वाले और जाने-माने कंप्यूटर साइंटिस्ट पंकज मालवीय ने अपने पूर्व संस्थान एसजीएसआईटीएस को 1 करोड़ रुपए की सौगात दी है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हुई।
विज्ञापन
AI में बढ़ी चीन की ताकत - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बीते 27 वर्षों से रह रहे और वहां के प्रतिष्ठित कंप्यूटर साइंटिस्ट पंकज मालवीय ने अपने पूर्व संस्थान श्री गोविंदराम सेक्सरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस), इंदौर को 1 करोड़ रुपए की राशि दान दी है, जिससे संस्थान में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हुई। इस सेंटर का भव्य उद्घाटन जीएसआईटीएस के गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में किया गया। पंकज मालवीय, जो कि कई टेक्नोलॉजी कंपनियों के मालिक हैं और अमेरिका में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, ने अपनी पत्नी गुंजन मालवीय के साथ मिलकर यह दान दिया है।  
विज्ञापन


उच्चतम तकनीकों से लैस है सेंटर
इस नए सेंटर में कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के अंतर्गत 80 उच्च दक्षता वाले कंप्यूटर, जीपीयू सर्वर सिस्टम आधारित तकनीकी सुविधाएं स्थापित की गई हैं। संस्थान के निदेशक नीतेश पुरोहित ने बताया कि यह केंद्र छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और तकनीकी अनुसंधान में बड़े अवसर प्रदान करेगा, जिससे शोध और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।  

केंद्र सरकार ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम
इसके साथ ही, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के लिए एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह द्वारा किया गया, जिसमें महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।  
विज्ञापन


कार्यशाला में डीडीयू-जीकेवाई और आर-सेटी योजनाओं के तहत मध्य प्रदेश में युवाओं को दिए गए प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। हर्षिका सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें 30% अनुसूचित जाति, 32% अनुसूचित जनजाति और कुल प्रशिक्षित उम्मीदवारों में 52% महिलाएं शामिल हैं। इस पहल से युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें