फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में अश्लील इशारे करने वाले युवकों को युवतियों ने चप्पलों से पीटा

Fri, 22 Nov 2024 12:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तीनों युवतियां उनकी तरफ पलटी और दो युवकों को धरदबोचा और चप्पलों से पिटाई करना शुरू कर दी। कमेंट्स करने वाले युवक युवतियों का यह रुप देखकर हक्के बक्के रह गए। काफी देर तक मौके पर हंगामा चला तो भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
युवतियों ने दो युवकों की कर दी पिटाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में होस्टल जा रही युवतियों पर कमेंट्स और अश्लील इशारे करना दो युवकों को महंगा पड़ा। युवतियां युवकों से डरी नहीं और मनचले युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। माजारा देख सड़क से गुजरने वाले अन्य लोग भी रुक गए और उन्होंने युवतियों की मदद की। पिटाई होते देख कमेंट्स करने वाले युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

 

घटना लसुडिया क्षेत्र की है। यहां के एक निजी होस्टल में गुरुवार देर रात तीन युवतियां जा रही थी। सड़क पर खड़े दो युवकों ने उन्हे कमेंट्स करना शुरू कर दिए। युवतियों ने उनकी तरफ देखा तो अश्लील इशारे करने लगे।

विज्ञापन

 

इसके बाद तीनों युवतियां उनकी तरफ पलटी और दो युवकों को धरदबोचा और चप्पलों से पिटाई करना शुरू कर दी। कमेंट्स करने वाले युवक युवतियों का यह रुप देखकर हक्के बक्के रह गए। काफी देर तक मौके पर हंगामा चला तो भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
 

मौके पर थाने के दो जवान पहुंचे। इस बीच युवक और उनके साथी भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, हालांकि इस मामले में युवतियों ने थाने जाकर शिकायत नहीं की, लेकिन हंगामा कर रहे युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के नाम नीरज गुलेशिया व आयुष है। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें