फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, तीन पर केस

Fri, 26 Dec 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कई बार एजाज ने  युवती से दुष्कर्म किया।  एजाज ने कहा कि खजराना के बजाए उसे अब दूसरी जगह रहना होगा वह युवती को मानवता नगर के एक फ्लैट पर छोड़ कर आया।यह फ्लैट एजाज के एक दोस्त शहजाद का है। वह भी कई बार युवती से मिलने फ्लैट पर आने लगा था।
विज्ञापन
युवती से किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवती से शादी करने का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक दुष्कर्म करता रहा। युवती के साथ युवक के दोस्त ने भी दुष्कर्म किया, क्योंकि वह उसके फ्लैट पर रहती थी।इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

करणी सेना के पदाधिकारी उस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।युवती ने पुलिस को बताया कि उसके तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। वह खुद का और बच्चे का गुजरा करने इंदौर में नौकरी करने आई थी।एडवाइजरी कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी पहचान एजाज नामक युवक से हुई थी। एजाज ने उसकी मदद की और कहा कि वहां उससे शादी करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी खजराना के मकान में ले गया। युवती उसके साथ ही रहने लगी। इस दौरान कई बार एजाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में एजाज ने कहा कि खजराना के बजाए उसे अब दूसरी जगह रहना होगा और वह युवती को मानवता नगर के एक फ्लैट पर छोड़ कर आया।यह फ्लैट एजाज के एक दोस्त शहजाद का है। वह भी कई बार युवती से मिलने फ्लैट पर आने लगा।

 

मौके का फायदा उठाकर एजाज के दोस्त शहजाद ने भी युवती के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह लगातार इसका विरोध करती रही। यह बात उसने एजाज को बताई तो वह फिर उसे एक अन्य फ्लैट पर ले गया और वहां रहने का कह दिया। युवती जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो एजाज ने उससे विवाद किया। इसके बाद एजाज का भाई फारूक भी युवती को धमकाने फ्लैट पर पहुंचा। प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने पुलिस थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा तो आरोपी एजाज और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट भी की।

 

युवती करणी सेवा के पदाधिकारी मानसिंह राजावत से मिली वह उसे लसुड़िया थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें