फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: IIT के सेमिनार में दिखा भविष्य का भारत, देश के 175 विशेषज्ञ पहुंचे

Tue, 09 Dec 2025 08:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आईआईटी इंदौर में एएनआरएफ द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न हुआ, जिसमें जियोसिंथेटिक्स और ड्रोन तकनीक पर चर्चा हुई। इस दौरान 175 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया और टनल निर्माण साइट का दौरा भी किया गया।
विज्ञापन
देशभर से 175 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आधुनिक निर्माण प्रथाओं में जियोसिंथेटिक्स एवं ड्रोन प्रौद्योगिकियों के उभरते अनुप्रयोग विषय पर आयोजित इस सेमिनार में देशभर से 175 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें छात्र, शोधार्थी, शिक्षाविद्, ड्रोन प्रैक्टिशनर और अवसंरचना क्षेत्र के पेशेवर शामिल थे।
विज्ञापन


इस सेमिनार का संयुक्त आयोजन आईआईटी इंदौर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, एसआरएम यूनिवर्सिटी (आंध्र प्रदेश) और आईजीएस इंदौर चैप्टर द्वारा किया गया। इंटरनेशनल जियोसिंथेटिक सोसाइटी (इंडिया चैप्टर) और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में टेकफैब इंडिया ने गोल्ड स्पॉन्सर की भूमिका निभाई।

विशेषज्ञों ने दिया नवाचार पर जोर
सेमिनार का उद्घाटन फेरो कंक्रीट कंस्ट्रक्शन (इंडिया) प्रा. लि. के चेयरमैन और इंडियन जियोटेक्निकल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महावीर बिदासरिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सतत् और भविष्य-उन्मुख निर्माण प्रथाओं में जियोसिंथेटिक्स और ड्रोन तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नवाचार और उन्नत तकनीकों को अपनाना अनिवार्य है। आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने भी राष्ट्रीय विकास में ऐसे अंतर्विषयक मंचों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौरी धावकों का लोंगेवाला बॉर्डर रन में जलवा, 16 रनर्स ने देश में बढ़ाया शहर का मान

तीन दिन का महाकुंभ
उद्घाटन सत्र के दौरान रॉक्स एंड मिनरल्स: एन इलस्ट्रेटेड प्रैक्टिकल गाइड पुस्तक का विमोचन किया गया। इसे डॉ. रामु बाड़ीगा और आईआईटी इंदौर के स्नातक छात्रों ने लिखा है। तीन दिनों तक चले इस सेमिनार में आईआईटी, सीएसआईआर प्रयोगशालाओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने सड़कों, नींव सुदृढ़ीकरण और ड्रोन आधारित सर्वेक्षण जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र लिए।
विज्ञापन


टनल निर्माण का व्यावहारिक अनुभव लिया
सेमिनार के अंतिम दिन प्रतिभागियों को आईआईटी इंदौर के पास चल रहे टनल निर्माण स्थल का दौरा कराया गया। यहां उन्होंने जियोसिंथेटिक्स के उपयोग और ड्रोन-सहायता प्राप्त सर्वेक्षण का सजीव प्रदर्शन देखा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामु बाड़ीगा ने बताया कि इस आयोजन ने शिक्षा और उद्योग के बीच ज्ञान साझा करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें