फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर उज्जैन रोड पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, ट्रक में घुसी कार

Mon, 17 Aug 2026 12:04 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उज्जैन-इंदौर रोड पर निनारो टोल के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में उज्जैन के सराफा कारोबारी गोपाल सोनी और उनकी पत्नी रेखा सोनी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन-इंदौर रोड पर निनारो टोल के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती अपने बेटे से मिलने इंदौर आ रहे थे। उनका बेटा इंदौर के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता है। हादसे में उज्जैन के सराफा कारोबारी गोपाल सोनी और उनकी पत्नी रेखा सोनी की मौत हुई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, इंदौर-उज्जैन हाइवे पर कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के समय कार गोपाल सोनी चला रहे थे और उनकी पत्नी रेखा आगे की सीट पर बैठी थीं, जबकि बेटी पीछे की सीट पर थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। कार के कांच भी टूट गए। गोपाल सोनी स्टेयरिंग और डैशबोर्ड के बीच फंस गए थे।
 

हादसे के बाद राहगीरों ने कार से पहले गोपाल सोनी को बाहर निकाला। इसके बाद उनकी पत्नी को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। दोनों को एम्बुलेंस से इंदौर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेटी को भी कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही गोपाल सोनी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

 

बेटे से मिलने इंदौर आ रहे थे

बताया जा रहा है कि दंपती बेटे से मिलने इंदौर आ रहे थे और मुलाकात के बाद उज्जैन लौटने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक ने अचानक अपनी गति कम कर दी, जबकि पीछे चल रही कार की रफ्तार अधिक थी। इसी वजह से कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।टक्कर के झटके से पिछली सीट पर बैठी बेटी आगे की ओर उछल गई। पिछली सीट का दरवाजा आसानी से खुल गया, जिसके बाद राहगीरों ने उसे बाहर निकाला।

एक सप्ताह में दूसरा हादसा

इंदौर-उज्जैन मार्ग पर इस सप्ताह यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई थी। दोनों बाइक से महाकाल की सवारी में शामिल होने उज्जैन गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें