फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर-उज्जैन मार्ग पर भविष्य में बनेंगे होटल-माल, दोनों शहरों के प्राधिकरणों ने बताई प्लानिंग

Thu, 30 Oct 2025 08:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

निवेशकों को यह भी बताया गया कि प्राधिकरण द्वारा कन्वेशन सेन्टर एवं स्टार्ट अप पार्क भी पीपीपी मोड पर तैयार किया जा रहा है। प्लाॅटों पर होटल निर्माण संबंधी भूमि विकास नियम व अनुमति के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन
बैठक में इंदौर व उज्जैन के निवेशकों को बुलाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले वर्षो में इंदौर और उज्जैन मार्ग पर बड़े शोरुम, माॅल, हाईटेक बिल्डिंगें नजर आएंगी। प्रदेश सरकार वैसे भी मेट्रोपाॅलिटन सिटी के रुप में इंदौर-उज्जैन, धार जैसे शहरों को जोड़कर विकसित कर रही है। इन शहरों को आपस में जोड़ने के लिए विभाग भी मिलकर काम कर रहे हैं। इंदौर में इस सिलसिले में एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें इंदौर व उज्जैन के निवेशकों को बुलाया गया था।

 

इन्दौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी परिक्षित झाडे़ ने बताया कि प्राधिकरण सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में विभिन्न आकार के 11 प्लाॅट बेचने की तैयारी रहा है। इस प्लाॅट पर बड़े निर्माण होंगे। उनका लैंडयूज भी व्यावसायिक है। निवेशकों को यह भी बताया गया कि कन्वेशन सेन्टर एवं स्टार्ट अप पार्क भी पीपीपी मोड पर तैयार किया जा रहा है। जिसके प्रस्ताव भी जल्दी आमंत्रित जा रहे है। सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए प्लाॅटों पर होटल निर्माण संबंधी भूमि विकास नियम व अनुमति के आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी।

विज्ञापन

 


उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के दस लाख अधिक के क्षेत्रफल में वाणिज्यिक होटल, माॅल व व्यवसायिक गतिविधियों के निवेश के प्रस्ताव को विस्तार से समझाया। म.प्र. टूरिजम के राजेश गुप्ता ने टूरिजम क्षेत्र में निवेश के अवसरों विशेषकर होटल आदि निर्माण में टूरिजम नीति अनुसार राज्य शासन की टूरिजम प्रोत्साहन नीति को विस्तार से समझाया। इस बैठक में गुजरात के निवेशक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें