फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम समेत पांचों आरोपियों पर आरोप तय, हत्या के बाद मिलकर मिटाए सबूत

Wed, 29 Oct 2025 10:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना के एक हफ्ते के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोहरा के समक्ष दायर की।अदालत ने पाया कि मुकदमे की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स ज़िले की एक अदालत ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। यह सनसनीखेज हत्या इस साल मई में राजा के हनीमून के दौरान सोहरा (चेरापूंजी) में हुई थी। आरोपी पहले कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगा चुके हैं, लेकिन वह खारिज हो चुकी हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अदालत ने पांचों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 238(ए) (सबूत छिपाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय किए हैं। पांच आरोपियों पर राजा की हत्या करने और सबूत मिटाने के आरोप है। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। अब जल्दी ही ट्रायल शुरू होगा। केस में पेश हुए सबूतों का भी बचाव पक्ष परीक्षण करेगा। इस केस में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी अपनी तरफ से वकील किया है। विपिन हत्याकांड के बाद दो बार केस के सिलसिले में शिलांग जा चुके हैं। विपिन के वकील द्वारा पूर्व में सबूत मिटाने के आरोपी प्राॅपर्टी ब्रोकर और सुरक्षा गार्ड की जमानत होने पर आपत्ति ली जा चुकी है।

ये भी पढ़ें-  तुमको नौकरी करना है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा, खुश रखो; नर्स से छेड़छाड़ करने वाले दो डॉक्टरों पर FIR
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और वहां से हनीमून मनाने सोहरा गए। 26 मई को दोनों लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। करीब एक हफ्ते बाद, 2 जून को राजा का शव वी सावडॉन्ग जलप्रपात के पास गहरी खाई से बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने मध्य प्रदेश से आए तीन सुपारी किलर्स, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद को हत्या के लिए किराए पर रखा था। पुलिस के मुताबिक, हत्या सोनम की मौजूदगी में ही की गई थी।
विज्ञापन


घटना के एक हफ्ते के भीतर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोहरा के समक्ष दायर की। सुनवाई में अदालत ने पाया कि मुकदमे की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस बीच, पुलिस ने बताया कि तीन और व्यक्तियों सिलॉम जेम्स, लोकेन्द्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ सबूत नष्ट करने के आरोप में दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्मम हत्या मामले की ट्रायल प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें